फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Enemy property worth crores freed from Jat College

जाट कॉलेज से मुक्त कराई करोड़ों की शत्रु सम्पत्ति की भूमि

Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Enemy property worth crores freed from Jat College
मुजफ्फरनगर के सरकुलर रोड पर चौधरी छोटूराम मार्किट भूमि की पैमाइश के दौरान कालेज प्रचार्य सें अव? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जाट कॉलेज से मुक्त कराई करोड़ों की शत्रु संपत्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर दीपक कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सरकुलर रोड पर शत्रु संपत्ति की 820 वर्ग मीटर भूमि को मुक्त करा लिया। यह भूमि चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जाट कॉलेज) की पशुशाला का एक हिस्सा बनी थी। भूमि के अधिकतम हिस्से पर 22 दुकानें बनी है। प्रशासन ने दुकानों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही शहर से कई अन्य शत्रु संपत्ति की भूमि को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश सरकार के शत्रु संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर दीपक कुमार राजस्व और नगरपालिका परिषद के साथ ही प्रशासनिक टीम को लेकर सरकुलर रोड पर छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा चलाई जा रही पशुशाला पर पहुंचे। इस भूमि के 820 वर्ग मीटर के एक हिस्से को शत्रु संपत्ति बताते हुए एसडीएम ने इसको खाली करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। उन्होंने यहां पर कार्यरत लोगों को बुलाकर संपत्ति को खाली करने के आदेश दिए तो हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन से भी कुछ लोग यहां पर पहुंचे और टीम ने उनको भूमि से संबंधित दस्तावेज दिखाए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि छोटूराम डिग्री कॉलेज प्रबंधन द्वारा यहां पर शत्रु संपत्ति में दर्ज भूमि पर कब्जा करते हुए पशुशाला को आगे बढ़ा लिया था, तभी से यह भूमि कॉलेज के कब्जे में ही चली आ रही थी, जो कि अवैध है। इसका मालिकाना हक कॉलेज के पास या उसकी संस्था के पास नहीं है। करोड़ों रुपये कीमत की यह 820 वर्ग मीटर भूमि खाली कराई गई है। भूमि पर प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया हैै। अब इस भूमि का उपयोग जनहितों के लिए सरकार द्वारा किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार सदर अभिषेक शाही व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा पशुशाला अपनी बताई जा रही है। जाट कॉलेज डेयरी का शिलान्यास 15 दिसंबर 1959 में आगरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कर्नल केपी भटनागर द्वारा किया गया था। शिलान्यास शत्रु संपत्ति से अलग भूमि पर है। यह भूमि राजस्व रिकार्ड में कॉलेज की ही है। केवल आगे की 820 वर्ग मीटर की शत्रु संपत्ति बताई गई है।

संसदीय मंत्री हुुकुम सिंह ने किया था लोकार्पण
छोटूराम कॉलेज ने शत्रु संपत्ति की जिस जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया है। इन दुकानों का लोकार्पण 14 जून 1998 को तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री हुकुम सिंह ने किया था। एमडीए के आईएएस अधिकारी रविकांत भटनागर कार्यक्रम में मौजूद रहे थे. तब किसी ने जांच नहीं की कि शत्रु संपत्ति की जमीन पर दुकानों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed