फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed from Shiv Chowk to Company Bagh

शिव चौक से कंपनी बाग तक हटवाया अतिक्रमण

Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Shiv Chowk to Company Bagh
नगर के मीनाक्षी चौक पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते नगर मजिस्ट्रेट व पालिका कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद आखिरकार पुलिस-प्रशासन की टीम सड़क पर उतरी।
विज्ञापन

शिव चौक, मीनाक्षी चौक, कंपनी बाग व महावीर चौक तक सड़क किनारे खड़े होने वाले फलों व अन्य ठेलों को हटवा दिया। मीनाक्षी चौक के पास दुकान के बाहर सड़क पर किए अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वा दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, ईओ नगर पालिका हेमराज ने टीम के साथ अतिक्रमण हटवाया। मीनाक्षी चौक पर पहुंची टीम ने चिकन प्वाइंट के बाहर सड़क पर किए अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वा दिया। महावीर चौक पर खडी होने वाली ई-रिक्शाओं को वहां से हटवाकर जानसठ पुल के भेजा गया। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

वेंडर जोन बनाया
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सड़क किनारे ठेलों पर सामान बेचने वालों के लिए प्रशासन ने कंपनी बाग के पास खाली जमीन पर वेंडर जोन बनाया है। वहां पर यह लोग अपना व्यवसाय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद पट्टी बनाई
सड़क किनारे सफेद पट्टी बनाई है। इस पट्टी के बाहर खड़ा वाहन पुलिस उठा लेगी और कार्रवाई करेगी।
इन्होंने कहा
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने को अभियान चलाया है। फल, फूल, सब्जी ठेले पर सामान बेचने वालों को एक स्थान पर वेंडर जोन बनाकर काम के लिए जगह दी जा रही है। लेकिन उन्हें प्रमुख चौराहों से हटाया जा रहा है। आमजन को एक स्थान पर सामान मिलेगा। दुकानदार दुकान के बाहर का अतिक्रमण खुद हटा ले। सड़क किनारे सफेद पट्टी बनाई है, उसके बाहर वाहन खड़ा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed