फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed from pond premises

तालाब परिसर से अतिक्रमण हटवाया, 26 लोगों के पक्के मकान ध्वस्त करने की तैयारी 

Mon, 03 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from pond premises
अतिक्रमण हटवाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध सिद्धपीठ कच्चा पक्का शिव मंदिर तालाब परिसर से अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम जानसठ उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तालाब परिसर से अतिक्रमण हटाने के बाद तालाब के चारों ओर पौधरोपण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


डीएम से की गई शिकायत के आधार पर तहसील प्रशासन, पुलिसबल तथा नगर पंचायत पूरी तरह सक्रिय हो गया है। करीब 50 वर्षों से किए गए अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार की सुबह से शुरू कर दिया गया। यह अभियान देर रात तक जारी रहा और रविवार को दिन निकलते ही महाबली फिर सक्रिय हो गए।
विज्ञापन


आज पूरे दिन जेसीबी मशीनों ने तालाब परिसर में मलबा डालकर बनाए गये प्लाट को उजाड़ दिया। तालाब के आसपास बने अस्थायी निर्माण को लोगों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया, जबकि 26 लोगों के पक्के बने मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली गई है। प्रशासन की कार्रवाई के चलते अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed