फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removal campaign in Muzaffarnagar

प्रशासन की टीम आगे बढ़ती गई, अतिक्रमण हटता चला गया

Tue, 24 Apr 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए जाते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के छठे दिन भी जारी रखते हुए मीनाक्षी चौक और खालापार में अवैध कब्जे ध्वस्त करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने का काम किया। प्रशासन की टीम जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, अतिक्रमण हटता चला गया। लोग तेजी के साथ अपनी दुकानों के बाहर का अतिक्रमण स्वयं तोड़ते दिखाई दिए। पालिका की एक टीम ने शहर में अलग-अलग ग्रुप में अतिक्रमण मुक्त किए गए मार्ग पर अपना अभियान चलाकर फिर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान कर जुर्माना वसूला।  
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा सोमवार को पूरे दलबल के साथ सुबह दस बजे मीनाक्षी चौक पर पहुंचे। यहां जेसीबी मशीनों के साथ अपना अभियान आगे बढ़ाते हुए मेरठ रोड पर कदम बढ़ाए। मीनाक्षी चौक से बीते दिन ही अतिक्रमण साफ कर दिया गया था, जहां अभियान बंद हुआ, वहां से फिर प्रशासन का डंडा बरसना शुरू हो गया।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान, एआरटीओ कार्यालय तक अतिक्रमण हटवाया गया। यहां से पूरे दल को वापस मोड़ दिया गया। मीनाक्षी चौक पर आकर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ खालापार में अंदर का रुख किया। खालापार में मुख्य मार्ग पर दुकानों और मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। यहां लोगों का कोई विरोध सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने शहीद चौक पर नसबंदी कांड के बाद नामकरण के लिए लगाए गए शिलापट्ट को भी अवैध अतिक्रमण बताते हुए तुड़वा दिया। मुख्य मार्ग पर यातायात आवागमन में बाधा बन रहे एक टेलीफोन के अधूरे पोल को भी जेसीबी मशीन ने जड़ से उखाड़ दिया। मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के बीच ही ठिये लगाकर बर्फ आदि बेचने वालों पर भी प्रशासन सख्त नजर आया और फक्खरशाह चौक तक इस डिवाइडर को अतिक्रमण से मुक्त बनाया गया।

फक्करशाह मस्जिद के बाहर ही अस्थायी दुकान बनाकर सामान बेचने वालों ने जब प्रशासन की सख्त कार्रवाई होते देखी, तो उनमें हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम के वहां पहुंचने से पहले ही इन लोगों ने दुकान में रखा अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। इसके बाद जेसीबी मशीन से सिटी मजिस्ट्रेट ने इन अस्थायी दुकानों और ठियो को बिस्मार करा दिया। पूरे खालापार में प्रशासन की टीम की कार्यवाही के चलते किसी ने विरोध का साहस तक नहीं किया।

इस अभियान के दौरान नगरपालिका की अन्य टीमों को अतिक्रमण से मुक्त कराए गए मार्गों पर निगरानी के लिए भी लगाया गया था। इस टीम के द्वारा मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, सीओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह, नगरपालिका परिषद के ईओ विकास सैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी, जेई रामप्रसाद यादव, जेई केके सिंघल, जेई जलकल एसके सिंघल सहित कई सीओ और भारी पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहे।   
 स्वागत करने वाले का अतिक्रमण पहले तुड़वाया 
मुजफ्फरनगर। खालापार में सिटी मजिस्ट्रेट के गले में अचानक माला डालकर स्वागत करने वाले दिलशाद पहलवान के अतिक्रमण को सिटी मजिस्ट्रेट ने सबसे पहले तुड़वाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होगा। कुछ लोगों ने अचानक की उनके गले में माला डालकर फोटो खींच लिया। वह स्वागत कराने के लिए नहीं काम करने के लिए आए हैं।  

नए ड्रेस कोड में नजर कर्मचारी 
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पिछले दो दिनों से भगत सिंह रोड पर हुए हंगामे और प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में पुलिस अपनों की पहचान किए बिना ही लाठियां घुमा रही थी। इसमें नगरपालिका के कई कर्मचारियों को भी चोट लगी।

ऐसे में सोमवार को पालिका के ईओ विकास सैन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी नए ड्रेस कोड में नजर आए। इन लोगों ने अपने सिरों पर व्हाइट कलर की एक कैप पहन रखी थी, जिस पर नगरपालिका परिषद लिखा हुआ था।  


शिव चौक पर पीएसी का पहरा 
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान 22 अप्रैल को भाजपा नेता और उनके पुत्र पर लाठीचार्ज की घटना के बाद प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए शिव चौक सोमवार को छावनी बना रहा। यहां पर दो ट्रक पीएसी बल तैनात किया गया था। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मचारियों की पूरी टोली और अन्य पुलिसकर्मी भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed