{"_id":"62599bf73c8dd26b4b665e0e","slug":"encounter-in-muzaffarnagar-kidnapped-zaki-recovered-safely-crook-injured-by-police-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: दोनों पैरों में गोली लगने से बदमाश घायल, अपहृत जकी सकुशल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: दोनों पैरों में गोली लगने से बदमाश घायल, अपहृत जकी सकुशल बरामद
Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
सार
बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
अपह्त बच्चा बरामद और बदमाश गोली लगने से घायल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में दक्षिण खालापार से अपहृत 11 साल के जकी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। फिरौती वसूलने जा रहा अपहरणकर्ता मेरठ निवासी आस मोहम्मद को पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच
विज्ञापन
अपहरण सात मार्च को हुआ था। पुलिस तभी से बच्चे की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने बच्चे के पिता को कॉल कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी और शाम के समय बुढ़ाना मोड़ पर बुलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। सादी वर्दी में पुलिस टीम ने बुढ़ाना मोड़ के आसपास डेरा जमा लिया और जकी के पिता अरशद को एक लाख रुपये देकर भेजा। जैसे ही बदमाश फिरौती लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया। नजदीक के खेत से बच्चा बरामद कर लिया। बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी है।