{"_id":"5e5960818ebc3ef3f16c6d6f","slug":"employment-fair-will-be-organized-in-gic-muzaffarnagar-news-mrt4713420101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में होगा रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में होगा रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन
जीआईसी में होगा रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रशिक्षित और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन 19 मार्च को जीआईसी के मैदान में रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। इस मेले में 40 नेशनल और मल्टी नेशनल कंपनी भाग लेंगी।
महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में लगने वाले इस मेले का आयोजन जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन के द्वारा किया जा रहा है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि रोजगार मेले में 40 नेशनल और मल्टी नेशनल कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो कम से कम हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, पालीटेक्निक डिप्लोमा पास हैं तथा 18 से 35 वर्ष की आयु के हो इस रोजगार मेले में साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में आनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं या कंप्यूटर सेंटर पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात अभ्यर्थी रोजगार मेले के लिए भी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।