फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employment fair today at SD Degree College, Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एसडी डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला आज

Sat, 23 Sep 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employment fair today at SD Degree College, Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय और एसडी डिग्री काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का शनिवार को किया जाएगा। काॅलेज में निजी क्षेत्र की लगभग 40 कंपनियां लगभग 3000 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व अन्य योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, वेलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेंटेटिव और मैनेजर पदों के लिए चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी सेवा योजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in एवं www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा इसमें शामिल हो सकते हैं। सेवा योजन पोर्टल पर ऑनलाइन कंपनी में आवेदन करना अनिवार्य है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आईडी एवं बॉयोडाटा लेकर शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed