फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employment being provided to the unemployed: DM

बेरोजगारों को उपलब्ध कराया जा रहा रोजगार : डीएम

Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Employment being provided to the unemployed: DM
जिला नगरीय विकास अभिकरण और डूडा शासकीय निकाय की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा रही है। जिला स्तर पर भी किए गए प्रयासों से युवाओं को रोजगार मिला है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण और डूडा शासकीय निकाय की बैठक हुई। प्रस्तावों, योजना की प्रगति और चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना के अनुमोदन पर विचार किया गया। जिलाधिकारी ने पिछले प्रस्तावों, योजना की प्रगति और चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना का अनुमोदन एवं प्रस्तावों पर पीओ डूडा से प्रस्तुतिकरण मांगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना की प्रगति के साथ अगली कार्य योजना को भी प्रस्तुत किया गया। डीएम ने बैठक में उपस्थित रोजगार उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों से भी वार्ता की और निर्देशित किया कि जनपद में अपनी इकाई स्थापित कर जनपद के बेरोजगारों को उनकी रुचि के अनुरूप प्रशिक्षित कर अनिवार्य रोजगार उपलब्ध कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed