{"_id":"65c3e8893f122c24660bcf84","slug":"employees-will-not-be-able-to-have-lunch-at-arbitrary-time-in-the-municipality-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116439-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मनमाने समय पर कर्मचारी नहीं कर पाएंगे लंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मनमाने समय पर कर्मचारी नहीं कर पाएंगे लंच
Thu, 08 Feb 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण करते चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप : सौजन्य पालिका
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में कर्मचारी मनमाने समय पर लंच नहीं कर पाएंगे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने समय निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि पटलों पर मूवमेंट रजिस्टर तैयार किया जाए। कर्मचारी अगर पटल छोड़कर कहीं जाता है तो उसका पूरा विवरण अंकित किया जाना चाहिए।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को टाउनहाॅल पहुंचकर कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी नदारद पाए गए। चेयरपर्सन ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी दी और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए निर्देशित किया। सभी विभागों में मूवमेंट रजिस्टर बनाकर कर्मियों के आने जाने का समय रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से लंच या किसी दूसरे काम के लिए पटल छोड़कर जाने की परिपाटी को रोका जाएगा। इस दौरान सभासद मोहम्मद खालिद, हनी पाल, रविकांत शर्मा, प्रियांक कुमार, कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनील वर्मा, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे।