फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees protest for restoration of old pension

Muzaffarnagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 22 Mar 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Employees protest for restoration of old pension
पुरानी पेशन बाहली को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ पूर्णत: हड़ताल पर रहा।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि देश की बहुत सी प्रदेश सरकारें पेंशल बहाल कर चुकी है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों की मांगे मान चुकी है। यूपी सरकार को भी कर्मचारियों की इस 15 साल पुरानी मांग को मानना चाहिए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकर पेंशन बहाली नहीं करती तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

धरने में रेलवे मेंस यूनियन, इंकम टैक्स कर्मचारी संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत सफाइ कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ, कृषि विभाग आदि के कर्मचारी शामिल रहे। धरने में रजनीश कुमार, मेहर सिंह, विकास कुमार, राहुल चौधरी, राजीव शर्मा, उमा चौधरी, हरीशचंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रविंद्र नागर एवं संचालन कुलदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed