{"_id":"5ed534cc8ebc3e9079600683","slug":"employees-did-not-come-to-office-relief-from-reports-coming-negative-muzaffarnagar-news-mrt4843784120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर नहीं आए कर्मचारी, रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर नहीं आए कर्मचारी, रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर नहीं आए कर्मचारी, रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत
मुजफ्फरनगर। विकास भवन के कर्मचारी सोमवार को कार्यालयों में नहीं आए। शनिवार को 97 कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। उधर, सोमवार को भी करीब 83 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को 153 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से प्रशासन ने भी राहत महसूस की है।
पंचायत राज विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से विकास भवन के कर्मचारी डरे हुए थे। शनिवार को तीन अधिकारियों सहित 97 कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। कर्मचारियों ने कह दिया था कि जब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वे कार्यालय नहीं आएंगे। सोमवार को अधिकांश कर्मचारी कार्यालयों में नहीं आए। केवल इक्का-दुक्का कर्मचारी ही वहां दिखाई दिए। सोमवार को भी करीब 83 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। पहले लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है एक कर्मचारी के कोरोना संदिग्ध मिलने से अन्य कर्मचारियों में भी भय था। इसलिए सभी की जांच होना जरूरी था। उधर, सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि शनिवार को विकास भवन कर्मचारियों के जितने भी सैंपल लिए गए थे, उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को 153 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।