{"_id":"68eeb9dd0614e45d4a02bab9","slug":"emphasis-was-laid-on-uniting-the-vaishya-community-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-156526-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वैश्य समाज को एकजुट करने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वैश्य समाज को एकजुट करने पर दिया बल
विज्ञापन
खतौली। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की बैठक में वैश्य समाज को एकजुट करने और संगठन विकास के विस्तार पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज जातियों में बंटने के बजाय कमजोर व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़े।
आवास विकास कॉलोनी अंतरिक्ष गर्ग के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में संगठन के संरक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए वैश्य समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। आवश्यकता है कि हम वैश्य समाज के बिखरे हुए स्वरूप से निकल कर एक समन्वित और संगठित ताकत के रूप में सामने आएं। एकता और सामूहिक प्रयास से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
वरिष्ठ नगर महामंत्री अमित गोयल ने बताया कि वैश्य समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यक्रमों, जैसे मिलन समारोह, प्रतिभा सम्मान और सामुदायिक सेवा का आयोजन आवश्यक है, क्योंकि यह एकता को बढ़ावा देते हैं और समाज के सामूहिक कल्याण व प्रभाव को बढ़ाते हैं। नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने बताया कि वैश्य समाज के सहयोग से बहुत जल्द अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की ओर से वैश्य प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वैश्य समाज को संगठित करना ही लक्ष्य है। संगठित होकर, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण जैसे लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। बैठक में इंद्रप्रकाश अग्रवाल, किशोर गोयल, संजीव गर्ग, नीरज गोयल, सुमित गुप्ता, नितिन सिंघल, माधव गुप्ता, शिवम मित्तल, निर्भीक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।