फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emphasis placed on maintaining national unity

देश और समाज में राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर दिया जोर

Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on maintaining national unity
गणतंत्र दिवस पर आयोजित रैली में शामिल छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश और समाज में राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर दिया जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के बारे में विचार रखे। देश की एकता को बनाए रखने पर जोर दिया।
गुड खांडसारी मर्चेंट्स एसोसिएशन ने नवीन मंडी स्थिति कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण अध्यक्ष संजय मित्तल ने किया। संचालन श्याम सिंह सैनी ने किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन ने भोपा रोड कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। सुखदर्शन बेदी, अरविंद राज शर्मा, जितेंद्र कुच्छल, अतुल गर्ग, सुरेंद्र मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईसाई समुदाय ने गंगाराम पुरा मैथोडिस्ट चर्च कंपाउंड में गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किया। गोपाल त्यागी, पूनम शर्मा, अभिनव अग्रवाल, फादर विनय कुमार, ईरा, बाबरा, सुधा, बलदेव, प्रदीप, सचिन आदि रहे। आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति ने जानसठ रोड स्थि प्रशिक्षण संस्थान पर गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। ध्वजारोहण लोकेश चंद्रा ने किया। देना बैंक के सुमित खारी, दिनेश बर्थवाल, ब्रजमोहन शर्मा आदि ने विचार रखे। दिव्यांग छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण अध्यक्ष डॉ रविंद्र जैन ने किया। डॉ सुनीता जैन, ईश्वरचंद्रा, डॉ यूसी गौड़, डॉ अशोक कुमार, डॉ पीके चांद, डॉ सुनील सिंघल, डॉ मनोज काबरा, डॉ कुलदीप चौहान, डॉ अभिषेक गौड़, एमएल गर्ग, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ ने गणतंत्र दिवस समारोह कार्यालय पर मनाया। ध्वजारोहण मिथलेश गोयल ने किया। मतलूब त्यागी, नरेंद्र मित्तल, हरीश गुप्ता, निकेत चाहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू शक्ति संगठन ने ईदगाह रोड स्थित गांधी पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अश्वनी तोमर, गोपाल सिंघल, अजय गर्ग, पीयूष गुप्ता, अभिषेक तोमर, अनिल सैनी, विपुल गोयल अनूप आदि रहे। शाकुंतल कल्याण समिति ने गणतंत्र दिवस पर राजाजी पार्क में पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी ने ध्वजारोहण किया। जयप्रकाश राणा, डॉ योगेंद्र सिंह, सीपी सिंह, ललित गर्ग, हसीन हैदर जैदी, अशोक तोमर, रविंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, विनय राणा, संतोष सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed