फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity workers taking three days' collective leave for agitation

आंदोलन को तीन दिन का सामूहिक अवकाश ले रहे विद्युत कर्मी

Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers taking three days' collective leave for agitation
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबंधन स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एवं निचले स्तर पर कार्य का स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए जूनियर इंजीनियरों एवं अभियंताओं का सविनय अवज्ञा आंदोलन 10वें दिन भी जारी रहा। चार से छह अप्रैल को सामूहिक अवकाश के लिए 4500 प्रार्थना पत्र जल्द ही प्रबंधन को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप बिजली घर पर विद्युत विभाग के इंजीनियरों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रबंधन तानाशाहीपूर्ण ढंग से अन्याय व उत्पीड़न कर रहा है। कारपोरेशन में उत्पन्न किये गये भय के वातावरण में बगैर संसाधनों के तथा अत्यंत मानसिक कष्ट में कार्य कर रहे सभी अभियंताओं व अवर अभियंताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। चल रहे आंदोलन के 10वें दिन भी असहयोग आंदोलन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि चार से छह अप्रैल तक सामूहिक अवकाश के लिए 4500 अभियंता प्रार्थना पत्र देंगे। धरने पर डीसी शर्मा, राकेश कुमार, एके वर्मा, सोनम सिंह, यतेंद्र गर्ग, शेखर चंद, पीयूष, नितिन कुमार,देवेंद्र कुमार, सलिल कुमार, प्रियांशु त्यागी, नितिन अरोड़ा, विकास मिश्रा, आजाद धीरेंद्र, राजनरायण यादव, अतुल यादव, प्रणव चौधरी, आशीष शर्मा, जावेद अख्तर, गौरव, नीरज वत्स, आशीष गौतम, विपिन त्यागी, विशाल, सलीम, सनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed