{"_id":"627ea9599fd2c838ac51d710","slug":"electricity-wires-will-be-underground-at-shiv-chowk-muzaffarnagar-news-mrt5884896128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचौक पर बिजली के तार होंगे अंडर ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवचौक पर बिजली के तार होंगे अंडर ग्राउंड
विज्ञापन
नगर के शिव चौक पर लगें बिजली के खंबे व फैला तारों जाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर चारो तरफ बिजली के तारों का जाल कुछ ही दिनों बाद गायब हो जाएगा। शिवचौक और उसके आस-पास की लाईन को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है। इस पर खर्च होने वाला पैसा केंद्र सरकार देगी। लाईन को अंडर ग्राउंड करने में लगभग ढाई करोड़ का खर्च आएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि बजट की समस्या के समाधान के लिए आरईवीएएमसी योजना के अंतर्गत अंडर ग्राउंड का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को इस योजना में बजट जारी करेगी। विभागीय अधिकारियों से दिल्ली और लखनऊ में बात हो चुकी है। जिलेे से विद्युत विभाग प्रस्ताव तैयार कर भेज चुका है। योजना में लखनऊ से टेंडर जारी होंगे।
हमारे यहां से प्रस्ताव जा चुका
अधिशासी अभियंता नजर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि शिवचौक की लाईन को अंडर ग्राउंड का प्रस्ताव जनपद से जा चुका है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
दुकानदारों को सबसे अधिक लाभ होगा
शिवचौक पर रेडीमेड की दुकान करने वाले सिद्धार्थ का कहना है कि शिवचौक के चारो तरफ बिजली के खंभे और लाईन है। दुकानदारों को अपने वाहन खड़े करने तक में परेशानी होती है। अंडर ग्राउंड का प्रस्ताव सभी के लिए लाभकारी है। कपड़े की दुकान करने वाले भगवान दास का कहना है कि अंडर ग्राउंड के प्रस्ताव से शिवचौक क्षेत्र की खूबसूरती अपने आप बढ जाएगी। यह काबिले तारीफ प्रस्ताव है। कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले ब्रिजेश कहते हैं कि बिजली की लाईन अंडर ग्राउंड होने का लाभ यहां दुकानदारों और आम जनता सभी के लिए फायदेमंद है। हादसों का खतरा भी खत्म हो जाएगा।