फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity mechanic strangled to death in Padri of Muzaffarnagar

Murder: न कांपे हाथ, बिजली मैकेनिक का गला रेतकर मार डाला, लाश को कमरे में किया बंद, कातिल हुआ फरार

Tue, 21 May 2024 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2024 05:21 PM IST
सार

Murder in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक बिजली मैकेनिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देते वक्त कातिल के हाथ भी नहीं कांपे। कातिल लाश को कमरे में बंद करके फरार हो गया।

विज्ञापन
Electricity mechanic strangled to death in Padri of Muzaffarnagar
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में बिजली मैकेनिक नजाकत (46) की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिल वारदात के बाद कमरे का ताला बाहर से बंद कर फरार हो गया। पड़ोसी और परिजनों ने तलाश की तो शव कमरे में बरामद हुआ। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


पलड़ी गांव निवासी बिजली मैकेनिक की पत्नी शारदा कई दिन से बच्चों के साथ शामली के जलालाबाद अपने मायके गई हुई थी। घर पर नजाकत अकेला था। सोमवार को वह पड़ोसियों को दिखाई नहीं दिया। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का फोन भी रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन

इसके बाद तलाश शुरू हुई। मोहल्ले के लोग उसके घर पहुंचे तो कमरे का बाहर से ताला बंद मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था।

सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा। नजाकत की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सीओ बुढृ़ाना यतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला

विज्ञापन

सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
शाहपुर थाने की पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। माना जा रहा है कि वारदात रविवार रात में किसी समय अंजाम दी गई। इसके बाद हमलावर कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र की मौत: PM रिपोर्ट में आया ये कारण, परिजन बोले- दोनों की हत्या हुई, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed