फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity department team rushed to check, uproar

चैकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को घेरा, हंगामा

Mon, 10 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity department team rushed to check, uproar
बिजलीकर्मियों पर अभ्रदता का आरोप लगा कोतवाली में हंगामा करते मोहल्ला पठानपुरा बेरियान के लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। शहर के पठानपुरा बेरियान मोहल्ले में बिजली की चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को लोगों ने घेर लिया। जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने विद्युत कर्मियों पर बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने और अभद्रता करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं महिलाओं ने विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर भी हंगामा किया। उधर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और बिजली चोरी करने के आरोप लगाते हुए तीन लोगों को नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर फीडर नबंर पांच पर अत्यधिक बिजली चोरी होने की शिकायत पर सोमवार को बिजली विभाग की टीम सुबह मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चेकिंग करने पहुंची। चेकिंग शुरू होते ही महिलाओं ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। विद्युत विभाग की टीम और महिलाओं में काफी धक्का मुक्की हुई। काफी समय तक हंगामा होता रहा। जिसके कारण विद्युत विभाग का बिजली चोरी के खिलाफ अभियान नहीं चल पाया। इसके बाद नूरजहां, नगमा, फरीदा, परवीन, तरन्नुम, रजिया, शबनम, वरीसा, बानो और सुलताना समेत 15-20 महिलाएं कोतवाली पहुंच गयी और पावर कारपोरेशन के कर्मियों पर बिजली चेकिंग के नाम पर परेशान करने, अवैध वसूली करने और भद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने विद्युत विभाग की टीम में शामिल सभी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर अवर अभियंता विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग चल रही है। जैसे ही टीम ने अवैध रूप से डाले गए कटिया कनेक्शन की जांच शुरू की तो पुरुषों ने महिलाओं को आगे करके टीम के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में तीन लोगों को नामजद करते हुए 30-40 अज्ञात के खिलाफ बिजली चोरी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही टीम के सदस्यों से सरकारी दस्तावेज छीनने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed