{"_id":"61c364222bf92073f33d6768","slug":"electricity-department-s-action-on-big-defaulters-devband-news-mrt5701432163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकायेदारों पर विद्युत निगम व तहसील प्रशासन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकायेदारों पर विद्युत निगम व तहसील प्रशासन की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। विद्युत निगम व तहसील प्रशासन की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके चलते चार बड़े बकायेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, साथ ही कई उपभोक्ताओं की आरसी भी काटी गई है।
एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव व निगम के उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन व विद्युत निगम की टीम ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद 70594 रुपये की वसूली की, साथ ही कई बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे। इसके अलावा तहसील की टीम ने मनोरंजन कर के रूप में 5 हजार रुपये और स्टांप देय के रूप में 10 हजार रुपये की वसूली की। एसडीएम ने बताया कि तहसील के समस्त विविध देय के बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरंभ किया गया अभियान निरंतर जारी रहेगा।