{"_id":"6147690b8ebc3eb6242a900a","slug":"electricity-bill-of-farmers-ends-if-sp-government-is-formed-abhishek-mishra-muzaffarnagar-news-mrt556963268","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सरकार बनने पर किसानों का बिजली बिल माफ : अभिषेक मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सरकार बनने पर किसानों का बिजली बिल माफ : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के बैनरतले आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए। सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में निरपराध लोगों को गोली मारी जा रही है। समाज के लोग देख लें कि निशाने पर कौन है। सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो किसानों का बिजली का बिल माफ करेंगे। अब समय आ गया है गांव के बाहर खाट खड़ी करके इन्हें नो एंट्री का सिग्नल दे दो।
रविवार को जीआईसी के मैदान में आयोजित विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में साधु का काम सबके सामने है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आप लोग जितनी संख्या में एकजुट हो जाओगे उतना ही बड़ा परिवर्तन हो जाएगा। समाज के सम्मान और ताकत के लिए छोटे झगड़ों में न बंटे। समाज जाग जाएगा तो ताकत अपने आप मिल जाएगी। ताकत के लिए हमें राजनीतिक समझौते करने होंगे। प्रदेश में जब कोरोना के मरीजों को कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था, तो कौन काम आया, अखिलेश यादव की बनाई 102 और 108 एंबुलेंस। छात्रों को लैपटॉप किसने दिए, श्रमिकों को साइकिल किसने बांटी, यह देखना होगा। ब्राह्मण समाज को चिंतन करना होगा कि कौन सी पार्टी उसका उत्पीड़न कर रही है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जीआईसी का यह वही मैदान है जिस पर 20 साल पहले क्रिकेट खेली है। यहां से मेरा पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत है ब्राह्मण समाज पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा। दुनिया की कोई व्यवस्था फलीभूत है तो ब्राह्मणों की बनाई सनातन धर्म की व्यवस्था है। यहां की भूमि ने बड़े निर्णय लिए हैं। पांच सितंबर को किसान महापंचायत हुई। हर वर्ग किसानों के साथ है।
विज्ञापन
प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो किसानों का बिजली का बिल माफ करेंगे। भाजपा सरकार चार बार बिजली के दाम बढ़ा चुकी है। भाजपा सरकार गन्ने के दाम, नौकरी देने को लेकर झूठी साबित हुई है। भाजपा की झूठी सरकार को पलट दो। घर के बाहर एक कुर्सी उल्टी रख दो और गांव के बाहर एक खाट खड़ी कर दो। संदेश दे दो यहां भाजपाइयों का आना मना है। उन्होंने अखिलेश और मुलायम सिंह यादव जिंदाबार के नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब पांच तरीके हैं वोट मांगने के। वह हिंदू-मुस्लिम की बात करेंगे। मंदिर-मस्जिद, कब्रिस्तान-श्मशान घाट, दिवाली-रमजान, अफगानिस्तान-पाकिस्तान की बात करेंगे। इसके अलावा इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
इससे पहले, सम्मेलन के संयोजक राकेश शर्मा और समाज के अन्य लोगों ने अतिथियों को पगड़ी और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तौर पर ब्राह्मण समाज को हमेशा ही छला गया है। सहारनपुर मंडल की 16 सीटों में ब्राह्मण समाज की आबादी साढे़ तीन लाख है। ब्राह्मण कभी भी जातिवादी व्यवस्था का पक्षधर नहीं रहा है, क्योंकि यदि ब्राह्मण जातिवादी वाला होता तो रावण का पुतला दहन नहीं करता और रावण वध करने वाले श्रीराम की पूजा नहीं करता। इस अवसर पर राकेश शर्मा ने लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संचालन राकेश शर्मा व मनमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के खाप चौधरी और थांबेदार भी शामिल हुए। शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार से शुभारंभ हुआ। शुक्रताल से आए विद्यार्थियों और पंडितों ने स्वास्तिवाचन किया। प्रमुख रूप से राजकिशोर शर्मा, दीनदयाल शर्मा, उमादत्त शर्मा, खाप चौधरियों में इंद्रपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, रामपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सोमदत्त शर्मा, सन्नी शर्मा, कालूराम शर्मा, आदेश त्यागी, रामनाथ शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, महेंद्र गौड़, लीलू शर्मा, ओमपाल शर्मा के अलावा अलका शर्मा, मनमोहन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मैदान में लहराए पीले रंग का ध्वज
मुजफ्फरनगर। उमड़ी भीड़ के कारण शहर में ब्रह्म कुंभ जैसा नजारा देखने को मिला। आर्य समाज रोड और महावीर चौक पर भगवान परशुराम की पीले रंग की ध्वजा लहरा रही थी। अपने वाहनों और ट्रैक्टर ट्रालियों से ब्राह्मण समाज के हजारों लोग इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मैदान पर पहुंचे थे।
विनोद शर्मा पर कार्रवाई करने वाले नपेंगे
अभिषेक मिश्रा ने मंच से ही कहा कि सहारनपुर के ब्राह्मण नेता विनोद शर्मा पर कार्रवाई करने वाले अफसरों को सपा की सत्ता के बाद छोड़ा नहीं जाएगा। अफसर जितना बड़ा हो, मुकदमा दर्ज भी होगा और जेल भी जाएगा।

मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण सम्मेलन में मौजूद भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण सम्मेलन में अतिथियों को फरसा देकर सम्मानित करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रविवार को मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण सम्मेलन में भीड़ का अभिवादन करते मंचासीन अतिथि। संवाद- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों का फूलमाला से स्वागत करते।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण सम्मेलन में भीड़ का अभिवादन करते मंचासीन अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR