फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election

निकाय से भी बड़े शहर से सटे गांव

Fri, 20 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Election
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिन गांवों में चुनाव होने जा रहा है, उनमें शहर से सटे वे चार गांव भी हैं, जिनकी आबादी नगर निकायों से भी ज्यादा है। सरवट के प्रधान का चयन 33 हजार से ज्यादा वोटर करेंगंे।
विज्ञापन

 
जिलें में दस नगर निकाय हैं, इनमें दो नगरपालिका परिषद और आठ नगर पंचायत हैं। शहर से सटे गांव सरवट के वोटरों की संख्या 33 हजार 821 है। मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका को छोड़कर किसी भी नगर पंचायत में इतने वोटर नहीं हैं। सरवट गांव जिले का सबसे बड़ा गांव है। सरवट में प्रधानी के चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रथम चरण में यहां प्रधानी का चुनाव होना है।
विज्ञापन


कूकड़ा में गांव में इस बार 18510 मतदाता अपने गांव का प्रधान चुनेंगे। कूकड़ा में भी कई नगर पंचायतों से ज्यादा वोटर हैं। यही स्थिति सुजडू की है। सुजडू में इस बार 19854 मतदाता वोट डालेंगे। यही स्थिति शाहबुद्दीनपुर की है। यहां भी 13333 वोटर हैं।  शहर के चारों तरफ से सटे ये गांव प्रधानी की राजनीति में बड़ी अहमियत रखते हैं। ग्राम पंचायतों में बजट भी इन्हीं गांवों का सबसे ज्यादा है। इन चारों गांवों में शहर के नेताओं की राजनीति भी जुड़ी है।  विधानसभा चुनाव में शहर के साथ इन गांवों का अपना महत्व हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालाकि ये गांव अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बंटे हैं। सुजडू चरथावल विधानसभा में आता है तो सरवट पुरकाजी ब्लाक में शामिल है। कूकड़ा शहर विधानसभा में आता है। इन चारों गांवों में प्रत्याशी भी थोक में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed