फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election Commission's guide line explained to the officers

अफसरों को समझाई चुनाव आयोग की गाइड लाइन

Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Election Commission's guide line explained to the officers
कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन- की तैयारियों के संबध में बैठक लेते डीएम व एसएस? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अफसरों को समझाई चुनाव आयोग की गाइड लाइन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के लिए वल्नरेबिलिटी मैपिंग के परिप्रेक्ष्य में चिन्हीकरण एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निष्पक्षतापूर्ण और बेहतर तैयारियों के निर्देश दिए गए।
कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सीबी सिंह ने सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्वाचक नामावली बूथवार सुनिश्चित कर न्यूनतम सुविधाएं, गत दो निर्वाचनों के मतदान प्रतिशत, स्त्री-पुरुष अनुपात एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रकरण, रूट चार्ट के अनुसार कार्रवाई किए जाने को निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आने वाले समस्त क्रिटिकल बूथों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए एवं ऐसे कारकों की पहचान की जाए जो मतदान वाले दिन मतदान को प्रभावित कर सकते हैं और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मतदान स्थलों की सूची तैयार कर तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि मतदान के समय किसी भी प्रकार का कोई अवरोध अथवा किसी समूह विशेष को डराने अथवा दबाव डालने का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल उस पर कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं एवं गुंडा एक्ट इत्यादि में शामिल रहे शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जाए तथा लगातार ऐसे क्षेत्रों में गश्त करते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया जाए। उक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed