फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election boycott warning given for ignoring development

विकास की अनदेखी पर हाजीपुर के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Election boycott warning given for ignoring development
विकास की अनदेखी पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

मोरना। वर्षों से आर्थिक उन्नति, विकास की आस लगाये गांव हाजीपुर के ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। गांव के मुख्य मार्ग पर वोट नही देने को बैनर लगा, गांव में किसी भी पार्टी के नेता को नही घुसने देने की चेतावनी दी।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मजरे गांव हाजीुपर में ग्रामीण समय सिंह, रामपाल, ऋषिपाल, जम्बल, बालू, राजकुमार, जयप्रकाश, भोपाल, रतनपाल, सोमपाल, बलबीर, जगदीश, रजनसिंह, नंदकुमार, रामकली, राजवीरी, बबीता, किताबो, सुरेश, नीलम, शांति, सविता, मोहरो व यूवा देवेेंद्र, मोनू, संजीव, बंटी,रवि, शंकर, बंटी आदि ने पंचायत मेें जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में गांव का कोई मतदाता अपने मत का प्रयोग नही करेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता गांव का विकास कराने का आश्वासन देकर जाते है, लेकिन इसके बाद पांच साल तक कोई नेता झांककर देखता भी नहीं। 1990 के दशक में तत्कालीन जिलाधिकारी ने हमें नगर पंचायत भोकरहेडी से अलग सोलानी नदी के किनारे रेत के टिल्लो पर आवासीय भूमि का आवंटन किया था। लगातार हम लोग नगर पंचायत भोकरहेडी चुनाव में अपनी वोट डालते आ रहे है। वर्तमान में गांव में करीब 710 मतदाता है और लगभग 1355 की आबादी है। इस वक्त हाल ये है कि न तो हम ग्राम पंचायत में दर्ज हैं और न ही नगर पंचायत भोकरहेड़ी के किसी वार्ड में शामिल हैं। जिसके कारण हमें कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखित में अवगत कराया था, लेकिन आज तक भी गांव में किसी भी योजना के तहत आवास या शौचालय तक का निर्माण नहीं हुआ। यही नहीं गांव के रास्ते तक में सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed