{"_id":"662175a5286f128e570adaa3","slug":"election-2024-voting-on-muzaffarnagar-lok-sabha-fight-between-sanjeev-balyan-and-harendra-malik-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar Lok Sabha: मुजफ्फरनगर में वोटिंग जारी, वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से बूथों पर लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar Lok Sabha: मुजफ्फरनगर में वोटिंग जारी, वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से बूथों पर लगी लाइन
Fri, 19 Apr 2024 08:49 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:49 AM IST
सार
Muzaffarnagar Lok Sabha : मुजफ्फरनगर जिले में मतदान शुरू हो गया है। जनपद के 18 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, चुनाव को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मतदान जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे ही मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। उधर, वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों के बीच सुबह से ही उत्साह का माहौल है। लोगों ने बूथों पर पहुंच कर मतदान शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में मतदाताओं की कतार लगी है। गणमान्य लोग भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, चरथावल, सदर, खतौली और मेरठ की सरधना सीट है। लोकसभा क्षेत्र में 1698 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 18 लाख 16284 मतदाता हैं।
विज्ञापन
ऐसी है मुजफ्फरनगर लोकसभा
विधानसभा मतदाता
बुढ़ाना 396966
चरथावल 346373
मुजफ्फरनगर सदर 374415
खतौली 331034
सरधना 372155
लोकसभा के मतदान व मतदेय केंद्र
विधानसभा मतदान केंद्र
बुढ़ाना 172
चरथावल 142
मुजफ्फरनगर सदर 91
खतौली 172
सरधना 183
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मतदाताओं को बूथों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दें।