फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly murdered with a sharp weapon in old enmity

पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly murdered with a sharp weapon in old enmity
मुजफ्फरनगर : खतौली के गांव भैसी के जंगल में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के भैसी गांव के जंगल में सोमवार सुबह मेरठ निवासी बुजुर्ग की धारदार हथियारों से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के बेटे ने अपने ताऊ की हत्या करने वाले तीन लोगों को नामजद कर कुल चार लोगों पर आरोप लगाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र (60) भैंसी गांव में अपनी बहन जगवती के घर आए थे। सोमवार सुबह सात बजे जगवती अपने बेटे अमित और भाई सुरेंद्र के साथ बुग्गी पर बैठकर खेत पर जा रही थी। जंगल मेें सुरेंद्र बुग्गी से दिशा शौच के लिए उतर गया। जगवती और अमित खेत पर चले गए। काफी देर तक सुरेंद्र खेत पर नहीं पहुंचे तो जगवती का दूसरा बेटा परविंद्र उनकी तलाश में निकल पड़ा। काफी देर बाद गंगनहर पटरी के निकट जंगल में मोहर सिंह के खेत में सुरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सुरेंद्र के सिर व पेट में धारदार हथियार के वार के निशान थे। सूचना देने पर कुछ ही देर में खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के लोग तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। यह सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में मृतक के बेटे ने महमूदपुर सिखेड़ा के हरकेश उर्फ कबरा, लवकुश पुत्र हरकेश, लोकेश उर्फ घोली पुत्र हरकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मृतक के बडे़ भाई के हत्यारों पर आरोप
मृतक के बेटे रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम अपने गांव से बाइक पर अपने पिता सुरेंद्र को लेकर गांव भैसी अपनी बुआ के यहां आया था। अपने पिता को छोड़कर वह अपनी बहन के यहां गांव ताजपुर चला गया था। सुबह उसे बताया गया कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है और जिन लोगों ने उसके ताऊ की हत्या की थी, उन्होंने ही उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच कराई जा रही हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। मुकदमा दर्ज कराने के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा दिखाई दे रहा है।

मुजफ्फरनगर : खतौली के गांव भैसी में मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

मुजफ्फरनगर : खतौली के गांव भैसी में मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed