{"_id":"69cad64d284fe95a7e0ff778","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-thar-on-panipat-khatima-highway-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-168137-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गांव शेरनगर के पास सड़क पार कर रहे बिजनौर निवासी बुजुर्ग अलाउदीन (80) की हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
सोमवार दोपहर बाद एक बुजुर्ग जानसठ रोड पर बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान जानसठ की तरफ तेज रफ्तार के साथ दौड़ा कर लाई गई थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित भाग गया। राहगीरों से सूचना पाकर नई मंडी कोेतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि बुजुर्ग बिजनौर के मोहल्ला काजीवाड़ा के रहने वाले थे। वह शेरनगर में अपनी बेटी की ससुराल आ रहे थे। उन्हें उनका दामाद मोमीन लेने पहुंचा था। उसने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। गणमान्य लोगों के कहने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोमीन ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर बिजनौर से परिजन भी आ गए थे। वह शव लेकर चले गए है।