फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly dies after being hit by train in Deoband

देवबंद में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies after being hit by train in Deoband
देवबंद। नगर में भायला रेलवे फाटक पर एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि भायला रेलवे फाटक के समीप किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव फुलास अकबरपुर गांव निवासी महबूब अहमद (55) का है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महबूब की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है या फिर यह खुदकुशी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय यहां से गुजरने वाली किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। वहीं, बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व महबूब की अपने बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन उसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। बीमारी के कारण महबूब अकसर दवा लेने देवबंद आता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed