फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight year old innocent was not allowed to go with mother

आठ साल के मासूम को मां के साथ नहीं जाने दिया

Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eight year old innocent was not allowed to go with mother
देवबंद। नगर में मतदान केंद्र के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इतना क्रूर भी हो सकता है। इसकी एक बानगी इस्लामिया डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर देखने को मिली। मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचे महज आठ साल के बच्चे को पुलिसकर्मी ने भीतर ही नहीं जाने दिया। मजबूरी के चलते मां को अपने बच्चे को भीड़ में अकेला छोड़कर जाना पड़ा। डरा, सहमा बच्चा भीड़ में सड़क के एक किनारे पर खड़ा रहा। महिला असगरी का कहना था कि घर पर कोई नहीं था। जिसके चलते वह बच्चे को साथ लेकर आ गई। ड्यूटी पर खड़े एक दरोगा ने मान मनौव्वल के बाद भी बच्चे के साथ भीतर नहीं जाने दिया। जिसके चलते उसे मासूम को अल्लाह के सहारे छोड़कर जाना पड़ा। उसने बताया कि बच्चे के चक्कर में उसे यह भी ध्यान नहीं कि उसने किसको वोट डाला है।
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों को रोकते रहे पुलिसकर्मी
देवबंद। इस बार लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की कवरेज करना मीडिया कर्मियों के लिए टेड़ी खीर रहा। मतदान केंद्रों के बाहर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल और कैमरों के साथ मीडियाकर्मियों को भीतर ही नहीं जाने दे रहे थे। एक मतदान केंद्र पर मीडियाकर्मी ने वहां पहुंचे इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पहले तो यह कहकर मीडियाकर्मी को भीतर जाने दिया कि उन्हें मोबाइल व कैमरा ले जाने की अनुमति है। बाद में एक अन्य अधिकारी के कहने पर उन्होंने मोबाइल का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते कुछ केंद्रों पर मीडियाकर्मियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सरकार चुनने के लिए महिलाओं में दिखा खासा उत्साह
देवबंद। अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मतदान शुरू होने से समाप्त होने तक लगभग सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं, जबकि इसमें पुरुषों की संख्या कम रही। दोपहर बाद पुरुष मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नाश्ते बैठे हैं तेजी कहां से लाएं
देवबंद। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में एक बूथ में ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी बहुत से धीमी गति से कार्य कर रहे थे। जिसके चलते मतदाताओं को वोट डालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। जब इस सुस्ती के बारे में पीठासीन अधिकारी से पूछा गया तो कहा जब बिना नाश्ते के बैठे हैं तो काम में तेजी कहां से आएगी। बोले, सुबह से किसी ने पानी तक नहीं पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed