फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight-year-old girl unconscious after being struck by lightning

बिजली गिरने से आठ साल की बच्ची बेहोश

Wed, 04 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl unconscious after being struck by lightning
बुढ़ाना में बिजली गिरने की आवाज से बेहोश हुई बालिका। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बिजली गिरने से आठ साल की बच्ची बेहोश
विज्ञापन

बुढ़ाना/खतौली। बुढ़ाना के मंदवाड़ा रोड पर सफीपुर पट्टी में बिजली गिरने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज के कारण आठ साल की बच्ची बेहोश हो गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया। खतौली में भी हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।
बुढ़ाना और देहात क्षेत्र में शाम को धूल भरी आंधी चली। सफीपुर पट्टी निवासी मुजाहिद के घर के पास स्थित बिजली गिर गई। बिजली गिरने के कारण मुजाहिद के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके से मुजाहिद की आठ वर्षीय बेटी शिफा बेहोश हो गई और मोहल्ले में दहशत फैल गई। तहसीलदार सतीश चंद बघेल राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि तेज आवाज के कारण बालिका बेहोश हुई थी। उसे चिकित्सक को दिखाया गया है। वह ठीक है, डर के कारण बेहोश हुई थी। खतौली में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजार में मच गई भगदड़
भोपा। भोपा में पैठ बाजार लगता है, जैसे ही तेज आंधी और बारिश शुरू हुई तो ग्राहक आसपास की दुकानों में व मकानों में जा घुसे। फुटपाथ पर बैठकर सब्जी आदि बेचने वाले दुकानदार भी अपना सामान को छोड़कर इधर-उधर भागे। गंग नहर पुल पर खड़ा हाईमास्टलाइट का खंबा भी गिर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान कई वाहन बाल-बाल बचे। गंग नहर के निकट जनता इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास खड़ा विज्ञापन का एक बड़ा पोल भी आंधी में गिर गया। कई जगह पर पेड़ के तने आदि विद्युत लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। देर शाम तक आंधी व बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी तूफान व बारिश में पेड़ व तार टूटे
जानसठ। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार शाम तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में पेड़ टूट गए। बिजली के तार भी टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। हालांकि लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। किसानों को भी आंधी तूफान व बारिश से काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed