फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight roads worth Rs 1.25 crore inaugurated in six wards

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - छह वार्डों में 1.25 करोड़ की आठ सड़कों का लोकार्पण

Tue, 06 Feb 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Eight roads worth Rs 1.25 crore inaugurated in six wards
- चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रहीं कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के छह वार्डों में 1.25 करोड़ रुपये की आठ सड़कों का लोकार्पण किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि रही। शहर के घास मंडी, दाल मंडी, वहलना, रामपुरी, लद्दावाला, सूजडू, नुमाइश कैंप की सड़क शामिल हैं।
चेयरपर्सन ने वार्ड संख्या 21 के रामपुरी में 85 लाख की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। वार्ड सभासद रजत धीमान मौजूद रहे। वार्ड संख्या 47 में घास मंडी में पुलिया निर्माण और दाल मंडी में मक्खन लाल के पास सीसी सड़क, वार्ड 29 के सूजडू में वहलना रोड पर सीसी सड़क, वार्ड संख्या चार वहलना में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड संख्या 24 नुमाइश कैंप मानसरोवर काॅलोनी और वार्ड संख्या 34 उत्तरी लद्दावाला में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

पालिका के अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि सभी सड़क राज्य वित्त के अंतर्गत करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से शहर के छह वार्डों में तैयार कराई गईं। इनमें आठ सीसी सड़कों सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सभासद रजत धीमान, सभासद शाजिया, शाहिन, विजय कुमार उर्फ चिंटू, विनीत कुमार, सतीश कुमार कुकरेजा, सभासद पति नदीम खां, मोहम्मद असलम, मुकेश धीमान, अंगेश धीमान, नवीन पांचाल, डॉ प्रमोद कुमार, संजय पांचाल, प्रमोद पाल, राजू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed