{"_id":"6377cc01ed96521fae424b94","slug":"eight-players-selected-for-divisional-trial-muzaffarnagar-news-mrt6141078172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय ट्रायल के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय ट्रायल के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। इसमें कुल 21 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर से एक दिसंबर तक बाराबंकी स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। इसमें वेदांशी चौधरी, नूहा, वंशिका राठी, देवांशी, नव्या गिरी, काकुल, दीपाली रानी और सिमरन पुंडीर का चयन हुआ। सभी आठ खिलाड़ी शनिवार को सहारनपुर में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल के दौरान जिला फुटबाल संघ के सचिव जावेद अंसारी और रेनू रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
सोरम में दंगल 20 को
शाहपुर। गांव सौरम स्थित गोयला रोड पर जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी में 20 नवंबर दोपहर 12 बजे से विशाल दंगल आयोजित किया जाएगा। स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक वीशू बालियान ने बताया कि दंगल में प्रथम पुरस्कार 2.51 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1.51 लाख और तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दंगल में भारत केसरी, भारत कुमार, भारत अभिमन्यु, यूपी केसरी व हरियाणा केसरी आदि पहलवान भाग लेंगे।