फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight including a doctor and BJP leader died from Corona

कोरोना से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और भाजपा नेता सहित आठ की मौ

Wed, 28 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eight including a doctor and BJP leader died from Corona
कोरोना से डॉक्टर और भाजपा नेता सहित आठ की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना से जिला चिकित्सालय के दंत चिकित्सक डॉ संजय कुमार और भाजपा नेता प्रवीण शर्मा सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वेंटिंलेटर और ऑक्सीजन बेड नहीं मिलने से लोग अधिक दिक्कत में हैं।
जिला चिकित्सालय में तैनात दंत चिकित्सक डॉ संजय कुमार का मेरठ के न्यूट्रीमा हॉस्पिटल में निधन हो गया। 45 वर्षीय डॉ संजय एक सप्ताह से मेरठ में भर्ती थे। वह दस दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनकी मृत्यु से जिला चिकित्सालय में शोक छाया हुआ है। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि डॉ संजय मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे। इस समय जिला चिकित्सालय के पांच डॉक्टर संक्रमित हैं। अब तक जिला चिकित्सालय स्टॉफ के 40 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। शहर के ब्रह्मपुरी निवासी भाजपा नेता प्रवीण शर्मा का बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया। 48 वर्षीय प्रवीण शर्मा को बुधवार की सुबह ही बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के दो घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। नईमंडी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा गांधी कालोनी निवासी सीएम आरके सहगल की पत्नी का भी बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में ही धनसैनी गांव के 26 वर्षीय अंशुल की कोरोना से मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक छा गया। सदर बाजार में मेडिकल स्टोर संचालक संजय त्यागी का भी कोरोना से निधन हो गया। नई मंडी में राधिका बूटीक की संचालिका 25 वर्षीय कनिका गोयल का भी कोरोना से निधन हो गया। उनकी एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। पटेलनगर निवासी नवीन मंडी के व्यापारी शुभम की माता का कोरोना के चलते निधन हो गया। मंडी के व्यापारियों में शोक छाया हुआ है। द्वारिकापुरी निवासी पूर्व सभासद विवेक गर्ग की माता का भी कोरोना के कारण निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed