फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight crooks arrested

मुठभेड़ में आठ बदमाश गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight crooks arrested
खतौली। बंद पड़ी सोनाटा स्टील फैक्ट्री में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे आठ बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक लूटकर बंधक बनाए गए तीन चौकीदारों को भी मुक्त कराया। इस दौरान दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने लूटी गई चौकीदार की बंदूक, वाहन, तमंचे, कारतूस सहित लूट का कीमती सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने थाने में पत्रकारों को बताया कि सीओ डीके मित्तल मंगलवार की रात पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए बुढ़ाना रोड अंडर बाईपास की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बंद पड़ी सोनाटा स्टील फैक्ट्री से  तोड़फोड़ की आवाज आ रही थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री के पीछे पहुंचे तो देखा सफेद रंग की मैक्स पिकअप में बदमाश सामान लाद रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के ललकारने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करते हुए आठ बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि इन बदमाशों ने फैक्ट्री के चौकीदार गांव मढ़करीमपुर निवासी रामभूल से लाइसेंसी बंदूक और 17 कारतूसों की पेटी लूटने के बाद अन्य दो चौकीदारों निसार अहमद और पुरुषोत्तम को बांधकर कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों चौकीदारों को मुक्त कराया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम खतौली के भूड़ रजवाहा पटरी निवासी अनीस पुत्र फैयाज, शिवा उर्फ बंटी पुत्र सतीश, राजकुमार उर्फ राजगुरु पुत्र तेजपाल, आर्यन उर्फ मीनू पुत्र अशोक कुमार निवासीगण मीरापुर के गांव वलीपुरा, महेश पुत्र खचेडू, दीपक पुत्र ऋषिपाल निवासी गांधीनगर थाना नई मंडी मुुजफ्फरनगर, जोगेंद्र उर्फ टीना पुत्र संसार सिंह निवासी वहलना, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, मेहराज पुत्र जमील निवासी जिला हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव निडोरी बताए हैं।


पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बंदूक, 17 कारतूस, तीन तमंचे, चाकू, फैक्ट्री से चोरी पांच कुंतल तांबे की प्लेट, आठ मोटर, ड्रिल मशीन, कटर, पाइप, चार स्टार्टर तथा 13 दिसंबर को मढ़ियाई पैंठ से चोरी की गई मैक्स पिकअप को बरामद किया। इंस्पेक्टर ने बताया ये बदमाश गैंग के साथ गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार आदि स्थानों पर लूट करते थे। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed