फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid celebrated

शिया समुदाय की हो गई ईद, सुन्नी आज मनाएंगे

Thu, 07 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Eid celebrated
मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज अदा करते शिया समुदाय के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शिया समुदाय ने बुधवार को ईद उल फितर का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। सादात हॉस्टल में सुबह 10:00 बजे ईद उल फितर की नमाज के लिए शिया मुस्लिम भारी संख्या में उमड़े। डीएम और एसएसपी ने सादात हॉस्टल पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उधर, सुन्नी मुस्लमान आज ईद मनाएंगे। बुधवार को चांद रात होने के कारण बाजारों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


हिलाल कमेटी की ओर से मंगलवार शाम चांद नजर नहीं आने के मद्देनजर ईद उल फितर का त्योहार सात जुलाई बृहस्पतिवार को मनाए जाने का एलान हुआ। मुस्लिमों ने बृहस्पतिवार को ही ईद का त्योहार मनाए जाने की तैयारियां तेज कर दी थीं, लेकिन बुधवार सुबह आए फतवे के बाद शिया समाज ने बुधवार को ही ईद मनाई।
विज्ञापन


सादात हॉस्टल से बताया गया ईरान के प्रमुख शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह सीसतानी द्वारा बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे फतवा जारी कर आज ही ईद उल फितर का त्योहार मनाने का एलान किया। इस फतवे का पता शिया समाज के लोगों को उस समय लगा, जब वो बुधवार का रोजा रखते हुए सहरी करने के बाद फजिर की नमाज अदा करने के लिए सादात हॉस्टल व अन्य मस्जिदों में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां फतवे की जानकारी मिलने के बाद शिया समाज ने रोजा तोड़ कर ईद की नमाज की तैयारियां शुरू कर दीं। सवेरे दस बजे सादात हास्टल स्थित मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हुसैनी ने ईद की नमाज अदा कराई। भारी तादात में शिया समाज के लोगों ने नमाज अदा की। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी दीपक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह आदि ने सादात हॉस्टल पहुंच कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

शहर में किदवईनगर, प्रेमपुरी, आबूपुरा आदि मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। मौलाना मोहम्मद हुसैनी ने बताया कि शिया धर्मगुरु का फतवा फजिर की नमाज के दौरान मिला, इसके बाद ईद मनाई गई। उधर, सुन्नी मुस्लिमों द्वारा ईद उल फितर का त्योहार आज मनाया जाएगा। ईदगाह के साथ ही अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

मीरापुर में भी ईद मनाई गई
क्षेत्र के शिया समाज ने बुधवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। गांव कैथोडा में मौलाना अबुल हसन ने नमाज अदा करायी। गांव मुझेड़ा, वलीपुरा, सम्भलहेड़ा, चुनिड़याला, मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।


नमाज के बाद देश की तरक्की, शांति व आपसी भाई चारे लिए दुआ कराई गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था के लिए एसपी देहात राकेश जौली, एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा, एसओ जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed