फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Efforts to mark farmers involved in Delhi nuisance

दिल्ली उपद्रव में शामिल किसानों को चिह्नित करने के प्रयास

Tue, 09 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Efforts to mark farmers involved in Delhi nuisance
दिल्ली उपद्रव में शामिल किसानों को चिह्नित करने के प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुए उपद्रव में शामिल किसानों को चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है।
किसान आंदोलन के तहत गणतंत्र दिवस पर किसानों ने दिल्ली में लालकिले पर बवाल किया था। मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप के आधार पर उपद्रव में शामिल किसानों को चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली उपद्रव में दिल्ली पुलिस की जांच में अब तक पांच जनपदों के किसानों के शामिल होने की बात सामने आ चुकी है। इनमें मुजफ्फरनगर भी शामिल है। ये सभी वे जनपद हैं, जहां भाकियू टिकैत का अच्छा-खासा दबदबा है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने इन सभी जनपदों में भाकियू टिकैत से जुड़े किसानों की गोपनीय रूप से जांच शुरू कर दी है। इसमें गणतंत्र दिवस पर किसानों की ऑनलाइन लोकेशन, उनके किसान आंदोलन के समय से सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे वीडियो-स्पीच आदि का विश्लेषण किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो किसानों के साथ ही कुछ रालोद नेताओं को भी चिह्नित कर लिए जाने के बावजूद फिलहाल दिल्ली पुलिस इन पर हाथ नहीं डाल रही है, ताकि किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्व इस पर बखेड़ा न कर सकें।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि दिल्ली पुलिस अपने स्तर से ही इस मामले में जांच कर रही होगी, स्थानीय स्तर पर किसी तरह का संपर्क नहीं किया गया है। यदि दिल्ली पुलिस जांच में सहयोग मांगेगी, तो हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed