फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Efforts initiated to bring Ankit Baliyan on a 'B-warrant'.

Muzaffarnagar News: अंकित बालियान को बी वारंट पर लाने की कवायद शुरू

Fri, 03 Jul 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Efforts initiated to bring Ankit Baliyan on a 'B-warrant'.
मुजफ्फरनगर। पुलिस को चकमा देकर हरियाणा के जिला पलवल के थाना होडल पुलिस के हत्थे चढ़े मांडी की दोना फैक्टरी के मालिक अंकित बालियान को पुलिस ने बी वारंट पर लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को लाकर उससे फैक्टरी के दो लापता मजदूरों व अन्य जानकारी की जाएगी। पूछताछ में कई राज का खुलासा होगा।
विज्ञापन


मांडी निवासी अंकित बालियान की पुलिस को दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने व नेपाल निवासी मजदूर अर्जुन टोपी की गैर इरादतन हत्या के मामले में तलाश थी। पुलिस उसे 23 जून से तलाश रही थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बुधवार को हरियाणा के थाना होडल क्षेत्र में तमंचे सहित पकड़ा गया। यह जानकारी पाकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पलवल के एसएसपी से वार्ता की।
विज्ञापन

तितावी पुलिस को एसएसपी ने आरोपी को बी वारंट पर लाने के आदेश दिए हैं। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए कोर्ट में अंतरिम जमानत पाने के लिए अर्जी लगाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट के आसपास ध्यान लगा दिया और इसी का फायदा उठाकर वह पलवल में तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



तितावी पुलिस ने आरोपी को बी वारंट पर लाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कोर्ट में दिए आवेदन में कुछ कमी रह गई थी। अब शुक्रवार को कोर्ट में बी वारंट के लिए आवेदन किया जाएगा। - विश्वजीत सिंह, सीओ फुगाना




इस मामले में थी तलाश-



मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले एक दर्जन मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। फैक्टरी मालिक के पिता प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा को गिरफ्तार किया था। बाद में फैक्टरी में मजदूरों को लाने काम करने वाले मांडी निवासी रबित को गिरफ्तार किया। सभी मजदूरों को आर्थिक मदद देकर परिजनों के साथ उनके घर भेजा गया था। पुलिस को इस मामले में अंकित बालियान की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed