चीन और पाकिस्तान का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। भारत तिब्बत सहयोग मंच ने चीन की विस्तार वाद नीति, पाकिस्तान द्वारा पीओके पर अवैध कब्जे, कैलाश मानसरोवर पर्वत की चीन से मुक्ति, तिब्बत को चीन से आजाद कराने और चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए शिव चौक पर चीन एवं पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी कर पुतला जलाया। नारेबाजी की गई।
विजय वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे मंच कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीन एवं पाकिस्तान ने भारत से टक्कर लेने की कोशिश थी तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। कार्यक्रम में पवन छाबड़ा, हरिकिशन सुनेजा, नमीश चंदेल, कपिल पाल, दिनेश पुंडीर, अंकित उप्पल, प्रवीण वर्मा, मदन पाल, मुकेश बंसल, कमल कांत शर्मा, राजकुमार रहेजा, आकाश अरोड़ा, ईश्वर पाल सिंह, योगेश चौधरी, रवि वर्मा, यश कपू,र नरेश सिंगल, राजीव सक्सेना उपस्थित रहे।