{"_id":"58791d884f1c1b5724ba7fd6","slug":"ec-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग से अफसरों की शिकायत करेगी बीजेपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग से अफसरों की शिकायत करेगी बीजेपी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया ने ली। सिसौदिया ने पार्टी हाईकमान द्वारा भेजी गई वैन और मोटरसाइकिलों की अनुमति नहीं मिलने पर रोष जताया। उन्होंने पार्टी नेताओं से ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करने के लिए कहा जो सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग के सामने इन अफसरों का ब्यौरा रखा जाएगा।
पार्टी कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक में सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि कुछ अफसर अभी भी सपा के प्रभाव में काम कर रहे हैं। लखनऊ में चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद भी जिला प्रशासन ने बीजेपी की छह वैन और 24 मोटरसाईकिलों को प्रचार की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने पार्टी नेताओं से ऐसे अफसरों की सूची तैयार करने के लिए कहा है जो ईमानदारी से निर्वाचन का कार्य नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे सभी अफसरों की आयोग को शिकायत की जाएगी। अध्यक्षता सुरेंद्र देव शर्मा और संचालन हरीश अहलावत ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्यामसिंह सैनी, देशबंधु तोमर, भूषण, शरद शर्मा, दीपा कौशिक, अनिता शर्मा मौजूद रहे।