देवबंद। विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बुधवार को ईवीएम के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से ईवीएम पर सैंपल वोट डलवाकर उसकी सत्यता को जांचा गया।
एसडीएम दीपक कुमार ने कई मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखी। इस दौरान वहां ईवीएम से चलाए मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी ली। खेड़ामुगल और हाशिमपुरा में 18-19 साल की आयु के छात्र-छात्राओं को भी ईवीएम से कैसे वोट डाले उसकी जानकारी दी गई। लोगों ने ईवीएम का बटन दबाकर उसकी सत्यता को परखा। ग्रामीणों में ईवीएम से सैंपल वोट डालने को उत्सुकता देखने को मिली। एसडीएम ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समस्त विधानसभा क्षेत्र में लोगों को ईवीएम के साथ मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उधर, श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य अरुण गोयल के नेतृत्व में ईआईसी समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यापिका ममता वर्मा को नोडल अधिकारी और 12वीं कक्षा के छात्र आशु को कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया गया, जबकि नंदिनी, ज्योति, काजल, निशा, तनुप्रिया, आरती, आदित्य व दीक्षित सदस्य बनाए गए। इस मौके पर सुभाष चंद, अरुणकांति चक्रवर्ती, ललित कुमार, किशन लाल, रविंद्र कुमार, राधेश्याम राणा, आशु कपिल, शैलेश कुमार आदि रहे।