फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-FIR against DPM and contractor

डीपीएम और ठेकेदार के खिलाफ ई-एफआईआर

Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
E-FIR against DPM and contractor
डीपीएम और ठेकेदार के खिलाफ ई-एफआईआर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सात लाख की ठगी के मामले में जिलास्तर पर शिकायत एवं तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा पर टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
चार दिन पहले डीएम, एसएसपी और सिविल लाइंस थाने में की गई शिकायत के बावजूद पुलिस ने सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शिकायतकर्ता लवी त्यागी ने बताया कि उसकी कहीं सुनवाई नहंी हो रही है। इसलिए उसने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले से शासन को भी अवगत कराया है तथा सारे दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई जिलों में चल रहा था सेटिंग का खेल
मुजफ्फरनगर। शिकायतकर्ता लवी त्यागी, डीपीएम बलजीत सिंह एवं ठेकेदार नवीन राणा के बीच फोन पर हुई बातों की कई ऑडियो वायरल हो गई है। इन ऑडियो को सुनने से साफ हो रहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले कार्यों में मोटी कमीशनखोरी की गई। न केवल जिले के नगर निकायों में बल्कि बरेली, प्रयागराज एवं लखनऊ आदि जिलों में भी काम दिलाने का जिक्र किया गया है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के अलावा भोकरहेड़ी, मीरापुर, शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों में भी होने वाले कार्य दिलाने की भी बात कही जा रही है। फिलहाल डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इस प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौंपी है। उन्होंने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed