{"_id":"6089a3a48ebc3ed63b6537b1","slug":"duty-of-4500-employees-will-be-cast-in-the-counting-of-votes-muzaffarnagar-news-mrt536383466","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में 4500 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में 4500 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में 4500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कर्मचारियों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित होने से प्रशासन के सामने विकट स्थिति बनी है। ऐसे में तैयारी की जा रही है कि थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मतगणना स्थल के अंदर एंट्री होगी। प्रशासन का यह भी प्रयास है कि महिला कर्मियों को कम से कम लगाया जाए। दूसरी शिफ्ट में उन्हें कतई न लगाया जाए।
दो मई को जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों का रिजल्ट आना है। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण परेशानी तो हो ही रही है। जो कर्मचारी संक्रमित है, उनको ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। यदि किसी के पास ड्यूटी पत्र चला गया है तो वह सूचना प्रशासन को दे सकता है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर कर्मचारी से लेकर प्रत्याशी और एजेंट सभी की एंट्री जांच के बाद होगी। यदि किसी को बुखार है या अन्य कोरोना के लक्षण है तो उसे एंट्री नहीं दी जाएगी। मतगणना में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। महिला कर्मियों की आयोग से सीधे ड्यूटी लगी है। हमारा प्रयास है कि दूसरी शिफ्ट में किसी भी महिला कर्मी को न लगाया जाए। यह प्रयास है कि अधिक संख्या में पुरुष कर्मी ही ड्यूटी पर लगाए जाएं।