फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Due to Modi, the value of the country increased in the world

मोदी के कारण दुनिया में बढ़ा देश का मान

Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to Modi, the value of the country increased in the world
राजकीय इंटर कॉलेज में पुराने छात्र सम्मेलन में शामिल हुए पुरातन छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोदी के कारण दुनिया में बढ़ा देश का मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र मिलन समारोह में आस्ट्रेलिया से आए डा. सत्यवीर ने कहा कि मोदी सरकार के कारण दुनिया में भारतीयों के सम्मान में वृद्धि हुई है। उन्होंने छात्रों को अध्ययन में मेहनत करने के साथ ही व्यायाम करने, अच्छी नींद तथा पौष्टिक भोजन लेने को कहा। डा. सत्यवीर 1962-63 के पास आउट हैं तथा 46 वर्षों से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं।

पुरातन छात्र सम्मेलन में करीब सैकड़ों पुरातन छात्रों ने शिरकत की। दुबई से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव लोचन ने हृदय रोग से बचने के लिए नियमित योग एवं संतुलित आहार लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी चंद्रप्रकाश खन्ना, इंजीनियर अखिल चंद, सेवानिवृत्त जिला जज अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गर्ग आदि ने पुराने दोस्तों से मिलकर यादें ताजा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार, भारत भूषण खन्ना, डा. प्रवीण गुप्ता, डा. आशुतोष, डा. बसंत जैन, डा. राममोहन, अधिवक्ता राजेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक डा. मुकेश अरोरा, वशिष्ट भारद्वाज एवं लावण्य पुरी रहे। संचालन अनुराधा वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed