{"_id":"67f5750d12fe37552f02275b","slug":"due-to-closure-of-almaspur-feeder-power-supply-remained-disrupted-in-nine-colonies-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-143191-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अलमासपुर फीडर बंद होने से नौ कॉलोनियों में रही बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अलमासपुर फीडर बंद होने से नौ कॉलोनियों में रही बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 09 Apr 2025 02:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:45 PM IST
सार
अप्रैल महीने में गर्मी जहां अपने कड़क तेवर दिखाने लगी है, वहीं विद्युत विभाग बिजली आपूर्ति में कोताही बरत रहा है। अलमासपुर फीडर बंद होने के कारण करीब तीन घंटे तक नगर की आठ से अधिक कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
बिजली संकट।
- फोटो : freepik.com
विस्तार
मुजफ्फरनगर में अलमासपुर फीडर बंद होने के कारण करीब तीन घंटे तक नगर की आठ से अधिक कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
ऊर्जा निगम की ओर से आरडीएसएस और बिजनेस प्लान के अंतर्गत विद्युत सुदृढिकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत जर्जर विद्युत तारों को बदलने के साथ ही ट्रासंफार्मर और बिजली घरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार को 33/11 केवी जानसठ रोड बिजली घर की 11केवी एटूजेड कॉलोनी की लाइन का विभक्तिकरण किया गया। जिस कारण 11केवी फीडर अलमासपुर बंद रखा गया। जिससे नगर की मीनाक्षीपुरम, अवध विहार, अलमासपुर, जानसठ रोड, गुलशन विहार, भूमिया वाली गली, महालक्ष्मी एनक्लेव, पारस कॉलोनी, सैनिक विहार आदि, की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से 12.00 बजे तक बाधित रही। जिस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि अप्रैल माह होने के कारण आरडीएसएस और बिजनेस प्लान का काम तेजी से चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है, जिसके बारे में पूर्व से ही उपभोक्तओं को अवगत करा दिया जाता है।