फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drug dealers caught in an encounter

मुठभेड़ में दबोचे नशे के सौदागर

Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drug dealers caught in an encounter
मुठभेड़ में दबोचे नशे के सौदागर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना पुलिस ने सलारपुर चेकपोस्ट के पास हुई मुठभेड़ में पांच नशे के सौदागर गिरफ्तार किए। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख कीमत का 80 किलो गांजा, कार व कैंटर के साथ ही तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में गांव उत्तरी घटायन निवासी राकेश व संदीप, गांव कुरमाली शामली निवासी विनय शर्मा और केंटर चालक मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव डाबका निवासी बंटी पाल व सुमित शामिल हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि जानसठ थाना पुलिस रविवार रात करीब एक बजे सलारपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मीरापुर की ओर से आते कैंटर व लाल रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त वाहनों में सवार लोग पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बैरियर तोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि उत्तरी घटायन निवासी राकेश इस गिरोह का सरगना है, जो विशाखापत्तनम से गांजा तस्करी कर लाने के बाद उसे पश्चिमी यूपी व हरियाणा प्रांत में सप्लाई करता है। वहीं, विनय शर्मा तस्करी कर लाए गए माल को बेचने का इंतजाम करता है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गिरोह सरगना राकेश की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
मुुजफ्फरनगर। गांजा तस्करी कर लाने वाले गिरोह का सरगना गांव उत्तरी घटायन निवासी राकेश कुख्यात शराब माफिया है, जो वर्ष 2007 से लगातार अपराध कर रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि राकेश थाने का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास समेत शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि राकेश व उसके भाई नवनीत की एक करोड़ की संपत्ति भी जनवरी 2020 में राज्य सरकार के हित में कुर्क की जा चुकी है, जिसके बाद उसने गांजा तस्करी का धंधा शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा के साथ दबोचे दो तस्कर
भौराकलां। थाना पुलिस ने रविवार देर रात गांव शिकारपुर के तिराहे पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। सीओ फुगाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवकों के पास से 4.5 किलो गांजा और दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता निवासी सचिन व अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed