{"_id":"5ea467058ebc3e90633c3f71","slug":"drains-get-rid-of-dirt-in-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt4791815166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नालों को गंदगी से मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में नालों को गंदगी से मिल रही निजात
विज्ञापन
नगर की गली में सैनिटाइजर का छिड़काव करता पालिका कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लॉकडाउन में नालों को गंदगी से मिल रही निजात
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका की टीमें शहर की सफाई व्यवस्था में जुटी हुई हैं। शहर को सैनिटाइज कराने का एक राउंड पूरा हो चुका है जबकि दोबारा काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही नालों की सफाई का काम भी तेजी से चल रहा है।
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल क्वारंटीन रहते हुए पालिका अधिकारियों को वीडियो कालिंग के जरिए दिशा-निर्देश दे रही हैं। शनिवार को चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में नालों की जेसीबी एवं रोबोट मशीन से सफाई कराई गई। मेरठ रोड का मुख्य नाला एवं वार्ड संख्या 29 में जेल के सामने से आगे के नालों की जेसीबी एवं रोबोट मशीन द्वारा सफाई कराई गई। शहाबुद्दीनपुर रोड, होली एंजेल्स स्कूल के सामने, मदीना चौक से सरवट पाठक की ओर तथा चंद्रा सिनेमा के सामने तथा भोपा रोड के नालों से निकली हुई सिल्ट का डंपरों से निस्तारण कराया गया। वार्ड संख्या तीन में साकेत कॉलोनी, वार्ड 36 के लद्दावाला एवं वार्ड संख्या 46 के मोहल्ला खालापार में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज ठीक कराए गए। जो छोटी गलियां टैंकर से सैनिटाइज नहीं हुईं उनको हाथ की मशीन से सैनिटाइज कराया गया। शाम को वार्ड एक एवं वार्ड दो के मोहल्ला रैदासपुरी, गंगा रामपुरा एवं मल्लूपुरा क्षेत्र में मच्छरों के उन्मूलन हेतु फागिंग अभियान चलाया गया। अभियान में प्रभारी जलकल अभियंता शरद गुप्ता, सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा व गोपीचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।