फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Chandramohan Sharma received Bahuguna Smriti Samman

Muzaffarnagar News: डॉ. चंद्रमोहन शर्मा को मिला बहुगुणा स्मृति सम्मान

Tue, 10 Jun 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dr. Chandramohan Sharma received Bahuguna Smriti Samman
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। कस्बा निवासी शिक्षक डॉ. चंद्रमोहन शर्मा को पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आठ जून को आयोजित समारोह में विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री वेंकट कोटेश्वर और अन्य गणमान्य लोगों ने यह सम्मान प्रदान किया।
जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रमोहन शर्मा को यह सम्मान संस्कृत सेवा और पर्यावरण संवर्धन के उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। यह सम्मान प्रति वर्ष पर्वतीय लोक विकास समिति दिल्ली और भारत संस्कृत परिषद द्वारा संस्कृत की सेवा करने वाले संस्कृत विद्वानों और पर्यावरण के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

दिल्ली के वसंत विहार में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत विद्वानों और पर्यावरणविदों की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर गणेश दत्त भारद्वाज, अति विशिष्ट अतिथि श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के डीन प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि हरियाणा संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश शास्त्री, दिल्ली विश्वविद्यालय की दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर जयप्रकाश दुबे, रक्षा मंत्रालय के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नीलांबर पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed