फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dowry murder case filed against four including husband

विवाहिता की मौत प्रकरण: पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against four including husband
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सठेड़ी गंग नहर में डूबी कार व महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने थाने पहुंच कर मृतका के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने मृतका के पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मृतका गुलबहार के पिता सहादत हुसैन पुत्र मुंशी खां निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ की तहरीर पर मृतका के पति बाबर पुत्र अनवार, सास नूरनिशा, देवर नवेद एवं दानिश तथा ननद शाहीन निवासीगण गांव कैली थाना दौराला जिला मेरठ के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलबहार की मौत का कारण दम घुटना आया है। इसके आधार पर अग्रिम जांच की जाएगी। बता दें, कि घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आरोप
आरोपियों ने दस लाख नकद व डस्टर गाड़ी की मांग की थी। विवाहिता ने हत्या की आशंका जताई थी। विवाहिता को पांच मार्च को ही पति बाबर मायके आकर लेकर गया था। सात मार्च को सुबह मारपीट कर पुरानी वेगन आर कार में रतनपुरी गंगनहर में डुबा कर मार दिया, यह हादसा नहीं है।

यह था मामला
सोमवार को कैली निवासी नवेद पुत्र बाबर अपनी भाभी गुलबहार को पुरकाजी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छोड़ने जा रहा था। उसकी कार दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गयी थी। देवर नवेद तो किसी तरह जान बचाकर नहर से बाहर निकल आया था लेकिन उसकी भाभी कार सहित नहर में डूब गई थी। गुलबहार की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गुलबहार को नहर में डुबा कर मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed