फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dowry harassment case filed against five people

पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against five people
पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव समशो मिर्जापुर निवासी कंवरपाल ने सीओ सदर कुलदीप कुमार को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी अंजू की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व जनपद सहारनपुर के गांव पीर माजरा निवासी संदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अंजू को परेशान कर रहा था। इस संबंध में कई बार दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई, लेकिन हर बार दहेज की मांग की जाती रही। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति संदीप व अन्य परिजनों ने अंजू के साथ जमकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। सीओ सदर के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति संदीप, सास लीलावती, ससुर कृष्णपाल, जेठ सोनू व जेठानी अरुण लता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed