फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   double line work stop

रेलवे लाइन का दोहरीकरण रुका

Sun, 11 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रेलवे के मंसूबों पर किसानों का आक्रोश भारी पड़ गया है। खतौली से मंसूरपुर के बीच रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण रुक गया है। यहां पर रेल प्रशासन किसानों के आगे नतमस्तक हो गया है। आठ माह से कार्य ठप पड़ा है। मुजफ्फरनगर से आगे का कार्य कुछ स्थानों पर चालू है।       
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री डॉ संजीव बालियान की पहल के बाद नई दिल्ली डिवीजन ने मेरठ से सहारनपुर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी थी। करोड़ों रुपयों के इस प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग स्थानों पर कई संस्थाएं काम पर लगी हैं, जो दोहरीकरण के साथ रेलवे लाइन पर पड़ने वाले स्टेशन का भी निर्माण कर रही है। खतौली और मंसूरपुर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण पर ग्रहण लग गया है। जिसके चलते रेलवे के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो वर्ष 2017 तक ट्रैक का दोहरीकरण पूरा होना है, मगर किसानों के सख्त रुख के आगे रेलवे की एक नहीं चल रही है। किसानों ने सही रूप से मुआवजा न दिए जाने तक ट्रैक पर एक पत्थर तक लगाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रखी है। इस कारण रेलवे प्रशासन ने काम से हाथ पीछे खींच रखे हैं। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के कार्य के बारे में जानकारी नहीं है। मुख्यालय से ही कार्य की जानकारी ज्ञात हो सकती है। वैसे कई जगह काम रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष एवं किसान नेता राजू अहलावत ने बताया कि रेलवे प्रशासन किसानों के साथ दोहरी नीति अपना रहा है। सही मुआवजा मिले किसान की एक इंच भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। किसान मुआवजा मिले बिना दोहरीकरण नहीं होने देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed