फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Don't become a victim of fraud by using the number taken from Google.

Muzaffarnagar News: गूगल से लिए नंबर पर कहीं ठगी का न हो जाएं शिकार

Thu, 20 Jun 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Don't become a victim of fraud by using the number taken from Google.
मुजफ्फरनगर। गूगल से किसी कंपनी या फिर कोई अन्य मोबाइल नंबर लेकर प्रयोग करते समय सावधान रहें। साइबर अपराधियों ने गूगल पर फर्जी नंबर अपलोड कर दिए हैं। इन नंबरों पर कॉल आते ही साइबर ठग भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन

जब भी किसी व्यक्ति को किसी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर लेना होता है तो आम तौर पर गूगल की मदद से सर्च कर नंबर प्राप्त कर लेता है। लेकिन यह नंबर सही या गलत, किसी को पता नहीं होता। नंबर लेने के बाद पीड़ित व्यक्ति गूगल से लिए नंबर पर बात करता है तो गूगल पर फर्जी नंबर डालने वाले साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और अपनी बातों में फंसाकर ठगी कर लेते हैं।
विज्ञापन

केस नंबर-1

शहर कोतवाली के मोहम्मद अकरम को सीमेंट की जरूरत थी। गूगल पर नंबर सर्च कर सीमेंट कंपनी के सेल मैनेजर से बात की। बात-बात में ही आधे दाम में सीमेंट उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया। एक हजार कट्टे बुक कर ढाई लाख रुपये एडवांस में जमा करा लिए लेकिन सीमेंट भेजा नहीं गया तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर-2

सरकारी विभाग में काम करने वाले नगर निवासी दीपक को अपनी बैंक स्टेटमेंट निकलवानी थी। उन्होंने गूगल से बैंक का नंबर लिया और उस पर बातचीत शुरू कर दी। साइबर ठग ने बातचीत करते-करते लिंक भेजकर उनके खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए।


केस नंबर -3

सिविल लाइन निवासी श्रीपाल ने गूगल से एक नंबर लिया तो उनसे कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर बातचीत की गई। इसके बाद उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए।

जिस कंपनी का कस्टमर केयर नंबर तलाश रहे हैं, उस कंपनी की सत्यापित वेबसाइट से ही कस्टमर केयर का नंबर प्राप्त करें। जिन साइटों पर गूगल से विज्ञापन चलाए जाते हैं, उन साइटों से कस्टमर केयर का नंबर न लें।-अभिषेक सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed