{"_id":"635d6ede3aee710af558dd06","slug":"dominance-of-girl-students-in-bba-results-muzaffarnagar-news-mrt611358142","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज में बीबीए के परिणामों में रहा छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज में बीबीए के परिणामों में रहा छात्राओं का दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीबीए अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बीबीए मे नीकिता लाम्बा ने सबसे अधिक 72.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली ओशियन कुलश्रेष्ठ 71.8 प्रतिशत व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सानिया आजम ने 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नीकिता लाम्बा ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। द्वितीय स्थान पर रही ओशियन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है। तृतीय स्थान पर रही सानिया आजम ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया। संवाद